पंजाब की तर्ज पर किसानों की बिजली फ्री करे सरकारः नरेश शर्मा
हरिद्वार
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान और मजदूरों की हितैषी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक गन्ने का मूल्य भी घोषित नहीं किया गया हैए पहले से ही किसानों का करोडों रुपया गन्ना भुगतान मिलों पर लंबित चल रहा है। बार-बार जल्दी ही भुगतान कराने का दावा करने वाली भाजपा सरकार बकाया भुगतान भी नहीं करा रही है और अभी तक गन्ने का मूल्य भी घोषित नहीं किया गया हैए जो सरकार की किसान विरोधी नीति और नीयत को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली के उपमुख्यमंत्री यदि अच्छा काम कर रहे है तो बीजेपी के इसारे पर झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया जाता हैंए आज दिल्ली के स्कूलों की देश ही नही दुनियाभर में तारीफ हो रही है। ये बात बीजेपी को हजम नहीं हो रही। कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर अभियान चलाएगी। गांव गांव में जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। हरिद्वार के किसान खाद लेने के लिये कई दिन तक इंतजार करना पडता हैं। सरकारी चीनी मिल स्थापित करने सहित किसानों से जुडी कई मांगों का प्रार्थना पत्र आम आदमी पार्टी की ओर से सरकार को भेजा जा चुका है। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि भी किसानों से जुडे मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी संघर्षरत रहेगी। पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर किसानों की बिजली फ्री हो पुराने सभी बिजली के बिल माफ होने चाहिए। आम आदमी पार्टी हर स्थर पर किसानों कि लडाई लडेगी। कार्यक्रम में शिशुपाल रावतए संजू नारंगए खालिद हसनए नवीन मारियाए प्रवीण कुमारए सुभाष सैनीए उस्मान रावए अंजु सिघानियाए हेमा भंडारीए खलील राणाए अंकुर बागडीए मोहतीनए ममता सिंहए मुस्तफा अंसारीए संदीप कुमारए दीपक बावरे और कुलदीप राठौर आदि ने भी विचार रखे।

