HARIDWARUTTARAKHAND

सिडकुल से लापता किशोर श्यामपुर क्षेत्र में मिला

हरिद्वार

श्यामपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान सिडकुल से लापता दिमागी रूप से कमजोर किशोर को बरामद किया है। जिसके सम्बंध में पुलिस ने सिडकुल पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए किशोर को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। श्यामपुर एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक किशोर क्षेत्र में लावारिस हालत में धुमता मिला। जिससे जानकारी लेने का प्रयास किया गयाए तो मालूम हुआ कि किशोर दिमागी रूप से कमजोर है। जिसको पुलिस थाने लेकर पहुंची और उससे परिजनों के सम्बंध में जानकारी लेने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। जिसपर पुलिस ने किशोर की फोटो के साथ पूरी जानकारी जनपद के सभी थानों व चौकियों को प्रेषित की गयी। जिसपर सिडकुल थाने से जानकारी मिली कि बालक सिडकुल क्षेत्र से लापता हैए जिसके सम्बंध में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। जिसके सम्बंध में बालक के परिजनों को जानकारी दी गयी। परिजनों के श्यामपुर थाने पहुंचने पर पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। बालक सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।