ग्राम समाज व तालाब की भूमि पर कब्जा पर भूमाफियाओं ने किया कब्जा
हरिद्वार
कनखल क्षेत्र के गांव ज्यापोता में ग्राम समाज व तालाब की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने कुछ भूमाफिओं पर भूमि कब्जा करने को लेकर उप जिलाधिकारी से शिकायत की है। आरोप है कि भूमाफिओं द्वारा कनखल क्षेत्र में तेजी से अवैध कॉलोनियां व प्लाटिंग की जा रही है। इसके लिए आम के बगीचे की कटान और ग्राम समाज की भूमि को भी कब्जा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान मिस्सरपुर प्रदीप कुमार ने कहा कि इसकी शिकायत पहले भी की गई थी। लेकिन भूमाफिओं पर नकेल नहीं कसा गया। यही वजह है कि भूमाफिओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

