HARIDWARUTTARAKHAND

40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चिकित्सा शिविर का आयोजन

हरिद्वार

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में किया गया। उपवा अध्यक्ष आभा ददनपाल के नेतृत्व में इसका आयोजन हुआ। जहां 40वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजनों ने शिविर का लाभ लिया। चिकित्सा शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीना यादव, डॉ. अभिनव, चेतन, विकेश एवं प्रशान्त ने स्वास्थ्य जांच की। शिविर में सहायक सेनानायक हीरा लाल बिजल्वाण, शिविरपाल राजपाल सिंह रावत, सैन्य सहायक विक्रम सिंह भण्डारी, शिविरपाल पान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।