HARIDWARUTTARAKHAND

आढ़ती पर हमला करने पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

ज्वालापुर में दो आढ़तियों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हरिलोक निवासी जितेंद्र माटा और मोहम्मद इनाम मंसूरी की कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त है। दोनों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है। जितेंद्र माटा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। तभी इनाम मंसूरी ने अपने कुछ साथियों के साथ दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा। जहां हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी इनाम मंसूरी और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।