HARIDWARUttrapradesh

चाकू और शराब के साथ चार गिरफ्तार

हरिद्वार

बहादराबाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। रविवार रात को बहादराबाद पुलिस को रेगुलेटर पुल गंगनहर के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से चाकू मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सुनील उर्फ काकी पुत्र रणधीर निवासी बौंगला को चाकू के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट से जेल भेज दिया है। वहीं, एसओ ने बताया कि रोहालकी अंडरपास पर बाइक सवार दो युवकों को कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्की निवासी वाल्मिकी मंदिर बहादराबाद और राहुल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल बताया। इनके पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। वहीं, शाहन्तरशाह चौकी क्षेत्र के घोड़ेवाला गांव से अंकुर निवासी गोविन्दपुर के पास दस लीटर कच्ची शराब मिली है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।