हरिद्वार के मयंक बने कार रैली के विजेता
हरिद्वार
सेंट जॉन्स स्कूल चंडीगढ़ एवं पंजाब टूरिज्म की ओर से आयोजित टीएसडी कार रैली में हरिद्वार निवासी मयंक चोपड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें लगभग 800 किलोमीटर का सफर 32 घंटों में पूरा किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को एक घंटा 29 मिनट पीछे छोड़ा। डीगढ़ से प्रारंभ होकर रोपड़, नवांशहर, पटियाला और लुधियाना होते हुए फिर चंडीगढ़ का यह सफर लगभग 800 किलोमीटर था। जिसमें कार सवारों ने 1 दिन में लगभग 11.5 घंटे कार ड्राइव की। जिसमें मयंक चोपड़ा का साथ नेविगेटर के रूप में कोलकाता के सोनल राय ने दिया और इन्होंने यह पूरा सफर लगभग 32 घंटे में पूरा किया। तीन दिन के इस सफर में लगभग रोजाना सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक लगातार कार ड्राइविंग की गई। कुल 43 गाड़ियों में 86 लोगों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। मयंक चोपड़ा ने बताया कि अभी तक 43 कार रैली में प्रतिभाग कर चुके हैं जिनमें से 39 प्रतियोगिताओं में अभी तक विजय प्राप्त की है। मयंक चोपड़ा ने बताया कि उत्तराखंड अभी तक वह सर्वाधिक कार रैली प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। मयंक चोपड़ा का कहना है कि उत्तराखंड का माहौल कार प्रतियोगियों के लिए बहुत रोमांचकारी है।

