HARIDWARUTTARAKHAND

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से हुआ सड़कों का लोकार्पण

हरिद्वार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो. भारत भूषण विद्यालंकार मार्ग होटल गंगेज रिवेरा से रामकृष्ण मिशन मार्ग तक तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम मार्ग गली नंबर 1ए विष्णु गार्डन से पीठ बाजार जगजीतपुर तक का लोकार्पण हरिद्वार नगर निगम की महापौर अनीता शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, देवेश गौतम की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर महापौर अनीता शर्मा ने सेनानी परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सडकों का लोकार्पण हो रहा है। अभी और भी जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से प्रस्ताव बोर्ड में पारित नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र ही उनके नाम से सडकों का नामकरण कराया जाएगा। महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यश गाथा को अमर बनाने के लिए किया गया है, अगली पीढ़ियां इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम देखकर उनके इतिहास को जानने की जिज्ञासा व्यक्त करेंगेए तभी स्वतंत्रता का इतिहास अमर होगा। जिन पार्षदों द्वारा सडकों के नामकरण की अनुशंसा की गई है उनके प्रति भी रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया। लोकार्पण समारोह में विष्णु गार्डन के पार्षद परमिंदर सिंह गिल, कनखल के पार्षद राधे कृष्ण गुप्ता, प्रोफेसर बीडी जोशी, आचार्य सुधांशु के अलावा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सर्वश्री अनुभव विश्नोई, ईशान विश्नोई, अर्जुन सिंह राणा, नीरो त्रिवेदी, अनिल कुमारए डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. विनोद उपाध्याय, कैलाश वैष्णव, वीरेंद्र सिंह गहलोत, आशुतोष शर्मा, धीरज शर्मा, उमेश कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा, रविंद्र धीमान, नवनीत चौहान, विकास चौहान, विक्रांत चौहान, विजेंद्र चौहान, श्रीमती सुचित्रा मलिकए शिवानीए माला गिलए सपना देवीए सोनिया देवीए संध्या देवीए कमला देवीए शीला देवीए सरोजए मायाए विद्यालंकार, शालिनी तथा पुष्प लता सहित समीपवर्ती मोहल्लों के अनेक भाई बहन सम्मिलित हुए।