HARIDWARUTTARAKHAND

केबल पुल से कूद कर सुसाइड मामले में पति समेत तीन पर मुकदमा

हरिद्वार

केबल पुल से कूद कर सुसाइड मामले में मृतका के पिता ने तहरीर देकर पति समेत तीन पर दहेज के खातिर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि घटना वाले दिन सुबह ससुरालियों ने उसकी बेटी का बच्चा छीकर उसको घर से निकाल देने दिया। जिनके उत्पीड़न से परेशान होकर उसकी बेटी को सुसाइड के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि डॉली पत्नी विनीत सैनी निवासी नई बस्ती खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार के सुसाइड मामले में मृतका के पिता कर्ण सिंह पुत्र नयादर सिंह निवासी गाोदावारी विहार हरिपुर कला रायवाला देहरादून ने तहरीर देते हुए शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी का विवाह 15 मार्च 2021 को विनीत सैनी पुत्र स्व. जय प्रकाश सैनी निवासी नई बस्ती खड़खड़ी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति विनीत और सास पार्वती द्वारा डॉलीे को दहेज के खातिर उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी बेटी ने पति व सास को समझाने का काफी प्रयास किया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक शादी में खर्च किया है। इसलिए उसके पिता की ओर दहेज देने की स्थिति नहीं है। लेकिन वह बेटी की दलील से संतुष्ट नहीं हुए और उत्पीड़न जारी रहा। इस बात की जानकारी उनको लगने पर उन्होंने भी पति विनीत व सास पार्वती को काफी समझाया। मगर स्थिति जस की तस बनी रहीए उनकी बेटी घर बसा रहे। इसलिए वह पति व सास का उत्पीड़न सहती रही। आरोप है कि 12 मार्च की सुबह पति विनीत और सास पार्वती ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसका चार माह का बच्चा छीन कर उसको घर से बाहर निकाल दिया। जिनका साथ बेटी की ननद रिंकी ने भी दिया। इस बात की जानकारी डॉली नेे फोन कर अपनी मां को दी। बेटी के फोन को सुनकर वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ डॉली की ससुराल पहुंचाएं, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। जब ससुरालियों से डॉली के सम्बंध में जानकारी चाही तो उनके द्वारा भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गयी। जिन्होंने अपने स्तर पर डॉली की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान जानकारी मिली कि डॉली ने गंगा में कूद कर जान दे दी है। पीड़ित पिता ने बेटी के सुसाइड के लिए पति, सास और ननद को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी भी शमिल है।