HARIDWARUTTARAKHAND

संस्कार प्ले स्कूल का उद्घाटन किया

हरिद्वार

सुभाष नगर ज्वालापुर में सोमवार को संस्कार प्ले स्कूल का उद्घाटन शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। इससे पहले श्रीवास्तव परिवार और प्ले स्कूल के स्टाफ ने पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष शर्मा, स्कूल के डायरेक्टर अनिल श्रीवास्तव, बिपिन श्रीवास्तव और स्कूल के संस्थापक राजीव अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा ने स्कूल का शुभारंभ किया। मौके पर अशोक मेहता, रीता चमोली, रविंद्र कौर राठौड़ व उमेश पाठक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ. आशीष राउत, सोनू राउत, विमल कुमार, नरेंद्र पाल, विश्वनाथ लाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुनील, विद्द्या सागर, अगम, आयुष, पियुष, शांतनु मिश्रा आदि मौजूद रहे।