अवैध खनन में दो वाहन सीज
हरिद्वार
पथरी थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर के नजदीक से पुलिस ने छापेमारी कर अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। जिन्हें फेरुपुर पुलिस चौकी लाकर सीज किया गया है। गांव भोगपुर लक्सर थाना व पथरी थाने की सीमा पर कुछ लोग अवैध खनन में लगे थे। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। खनन करने वाले वाहनों को छोड़ गंगा के रास्ते भाग निकले। पुलिस दोनों ट्रैक्टर और ट्रॉली को चौकी फेरुपुर ले आई और सीज कर दिया। अवैध खनन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया मौके से दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। जिन्हें सीज कर दिया है।

