HARIDWAR

गुरपेज बने भाकियू के बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष

हरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की सोमवार की सुबह बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को मजबूती प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही कई पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने दीनार पुर निवासी गुरपेज सिंह को बहादराबाद ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को मजबूत बनाने में गुरपेज सिंह सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। भाजपा सरकार किसान, मजदूर विरोधी सरकार है। सरकार लगातार किसान, मजदूर विरोधी फैसले ले रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे।