ब्रेजा कार चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई ब्रेजा कार का खुलासा करते हुए स्कूटी सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कार चोरी की वारदात को अंजाम देने तथा मेरठ में बेचने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस बेची गयी कार को बरामद करने का प्रयास में जुटी है। कोतवाली एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि प्रशांत शर्मा पुत्र ब्रिजेश शर्मा निवासी सिंचाई विभाग कॉलोनी सिंहद्वार ज्वालापुर ने 05 फरवरी 23 को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसने 04 फरवरी की रात को घर के नीेचे अपनी ब्रेजा कार खड़ी की थी। लेकिन सुबह कार गायब थी, जिसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की शिनाख्त के प्रयास किये गये। बताया जा रहा है कि पुलिस को कैमरों से स्कूटी सवार तीन लोग कार को चोरी करते नजर आये। जिनकी शिनाख्त के प्रयास करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिनको दबोचने के लिए पुलिस द्वारा मुखबिरों की भी मदद ली गयी। पुलिस कार चोरों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने कार चोरी करने वाले स्कूटी सवार तीन आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम योगेश उर्फ राजू पुत्र खडक बहादुर निवासी दयाल एनक्लेव जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार, अनिल कुमार पुत्र लाल बहादुर और रिंकू पुत्र ब्रहम सिंह निवासीगण कुतुबपुर जिला बुलंदशहर यूपी बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने ही ब्रेजा कार को चोरी की थी। कार को उनके द्वारा मेरठ में अजहरुद्दीन उर्फ अजरू पुत्र महबूब लाल कुर्ती जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को 60000 रुपए में बेच दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब मेरठ में बेची गयी चोरी कार को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिये है।

