HARIDWAR

फर्जी गिरफ्तारी को लेकर आप ने चालाया डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान

हरिद्वार,

आम आदमी पार्टी हरिद्वार ग्रामीण के भट्टीपुर जस्सदरपुर में पदाधिकारीयो ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की फर्जी गिरफ्तारी के विरोध में घर-घर जाकर डोर टू डोर के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया और दोनों पूर्व मंत्रियों की रिहाई की मांग की। जनता ने भी यह माना की केंद्र सरकार के इशारे पर फर्जी तरीके से दोनों मंत्रियों की गिरफ्तारी की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य में दोनों ने बहुत अच्छा काम किया है। जिन्हें जल्द से जल्द रिहा कर देना चाहिए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही पूर्व मंत्रियों के पास से अभी तक सीबीआई और ईडी कुछ भी हासिल नहीं कर पाई। केंद्र में बैठी मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से घबराकर द्वेष भावना के तहत कार्य कर रही हैए जोकि लोकतंत्र और देश हित में नहीं है। मनीष सिसोदिया एक बेहतर शरीफ और ईमानदार व्यक्ति हैं। दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्होंने सरकारी स्कूलों का कायापलट किया है। आज देश से नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने आ रहे हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प कर दिया और गली-गली मोहल्ला क्लीनिक खुलवा दिए सबके लिए फ्री इलाज और फ्री दवाइयों का इंतजाम कर दिया। आज दिल्ली को अच्छे स्कूलोंए क्लीनिक और अस्पतालों से जाना जाता है। यदि देश की सर्वोच्च संस्थाएं भ्रष्टाचार के मामले में गंभीर है और भ्रष्टाचार से लडना चाहती हैंए तो सबसे पहले अदानी को गिरफ्तार करना चाहिए। जिसने एसबीआई बैंक और एलआईसी का अरबों-खरबों रुपया लूट लिया। आम आदमी पार्टी पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। जिसके माध्यम से वह लोगों को जागरूक कर केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते ईडी और सीबीआई का गलत दुरुपयोग को जनता की अदालत के सामने ले जा रही हैं। जनता भी पूरा सहयोग कर ईडी और सीबीआई की कार्यवाही को अनुचित बता रही हैं। हस्ताक्षर अभियान में सगठन मंत्री खालिद हसन, खलील राणा, तसलीम रवि चौहान, अमरीश चौहान, रिहान, इमरान, तिनकु कुमार, कुलदीप राठौर, आत्माराम आदि मौजूद रहे।