सिडकुल में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
हरिद्वार
सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान शुक्रवार की देर शाम आईएमसी चौक से एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि बीती शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने आईएमसी चौक पर एक संदिग्ध पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कौशिश करने लगा। जिस पर पुलिस को शक होने पर उसको दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 06 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस स्मैक कारोबारी को थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अरूण कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

