आरोग्यम रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रबन्ध कार्यकारिणी के चुनाव
हरिद्वार
उप निबन्धकए फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स सुश्री नीतू भण्डारी ने अवगत कराया है कि फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स में पंजीकृत संस्था आरोग्यम रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रबन्ध कार्यकारिणी के निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु कार्यालय ज्ञाप सं0 1054 दिनांक 28ण्जनवरीए2023 के माध्यम से पीसी सैनीए से०नि० उपकोषाधिकारी एवं राहुल अग्रवालए सहायक कोषाधिकारीए उप कोषागारए हरिद्वार को चुनाव अधिकारी नामित करते हुए आरोग्यम रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रबन्ध कार्यकारिणी के निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिये गये थे। मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल में योजित रिट याचिका सं. 402/2023 में पारित स्थगन आदेश दिनांक 17 फरवरी 2023 के कम में दिनांक 19 फरवरी 2023 को आरोग्यम हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में निवासरत समस्त फ्लैट स्वामियों की आहूत बैठक में मा. न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश के सम्बन्ध में दोनों चुनाव अधिकारियों द्वारा आरोग्यम निवासियों को अवगत कराते हुए चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी थी। उप निबन्धक ने आगे बताया कि चुनाव अधिकारियों द्वारा अपने पत्र दिनांक 17 मार्च 2023 के माध्यम से फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स को अवगत कराया है कि उनके फर्जी हस्ताक्षरों से आरोग्यम रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के सन्दर्भ में दिनांक 22 मार्चए 2023 से 26 मार्च 2023 तक चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया हैए जबकि उपनिबंधकए फर्म्सए सोसायटी एवं चिट्सए कार्यालय हरिद्वार अथवा उनके द्वारा नामित चुनाव अधिकारियों की ओर से ऐसा कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। उप निबन्धक, फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स सुश्री नीतू भण्डारी ने आरोग्यम निवासियों एवं सर्वसाधारण को सूचित करते हुये कहा है कि आरोग्यम रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन से सम्बन्धित इस प्रकार कोई भी चुनाव कार्यक्रम आयोजित होता है तो उसका उपनिबंधक कार्यालय अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारियों से कोई संबंध नहीं है तथा शासकीय कार्मिकों के फर्जी हस्ताक्षरों से की जा रही कार्यवाही के सन्दर्भ में जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

