प्रदेश व्यापार मण्डल की भगवानपुर ओद्यौगिक इकाई का किया गठन
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मण्डल की भगवानपुर ओद्यौगिक इकाई का गठन किया गया। भगवानपुर रायपुर स्थित एक होटल मे आयोजित कार्यक्रम मे पदाधिकारियो की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने जिला अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल की संस्तुति पर संरक्षक शरद अग्रवाल अध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री प्रवीण चौधरी, कोषाध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष कपिल शर्मा को बनाया गया। नई टिम ने भगवान ओद्यौगिक नागरी की स्मस्याओ के निस्तारण को योजना भी बनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल आज उत्तराखण्ड का सब से बडा व्यापार मण्डल बन गया हैए क्योकि हमने निरन्तर व्यापारी की आवाज को उठाया है और उनके हल के लिए सडक से सरकार तक के सामने संघर्ष किया है। हमारा व्यापार मण्डल बिना राजनैतिक भेदभाव के सभी व्यापारी को साथ ले कर चलता है। अब हरिद्वार मे पूरे प्रदेश के व्यापारी का एक संगम व्यापारी महाकुंभ के रूप में अप्रैल महीने में होने जा रहा है। जिसमे प्रदेश व देश की सरकार के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, ये पहला अवसर होगा, जब सरकार व व्यापारी एक साथ एक मंच पर होगेए व्यापारी अपनी आवाज उठाएँगे। नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि भगवानपुर मे जलभरावए सडके व स्ट्रीट लाइट के साथ साथ नाले का काम तेजी के करने की बहुत जरूरत है साथ ही उद्योग एरिया मे सौंदर्यीकरण की भी आवशकता है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी संगठन ने अपनी जेबें भरने का अलावा कोई काम नहीं किया है। हम सब को साथ ले कर चलेंगे और इस एरिया को बहुत सुन्दर बनाने का काम करेगा और यहाँ की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे चाहे व अधिकारियों से करानी हो या चाहे व सरकार के स्तर की हो हैं। उसके निस्तारण के लिए किसी भी हद तक जाएँगे। बैठक का समापन करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी की किसी भी समस्या के लिए प्रदेश व्यापार मण्डल हर पल तत्पर रहता है और अब भगवानपुर उधोग एरिया की आवाज को भी बुलन्द किया जाएगा और हर स्तर पर उठाया जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, संजय सिन्हा, आशीष पावर, बृजेश, राजेश, अंकुर, अरविन्द, दिनेश, गौरव, मुकेश, आकाश, मोनू, प्रभात, सतीश, भुपेंद्र आदि अनेक उद्योगपति उपस्तिथ रहे।

