तीन सफाई नायकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन रोका
रुडक़ी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने तीन सफाई नायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके वेतन रोके जाने के भी आदेश दिए हैं। नगर की सफाई व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। पालिका तक लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। पालिका के पास संसाधनों की कमी नहीं है उसके बावजूद भी नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं। अधिशासी अधिकारी अजहर अली ने नगरपालिका के सफाई निरीक्षक आदेश कुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा था। सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद ईओ ने तीन सफाई नायकों राजेश कुमार, संजय कुमार तथा तनवीर अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तीनों के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है। ईओ ने बताया कि तीन सफाई नायकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। साथ ही उनके वेतन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

