HARIDWARUTTARAKHAND

आप ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी के कार्यकार्ताओं ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर गन्ने के दामों में बढोत्तरी और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2022 में देश के अन्नदाता की आय दुगनी हो जाएगी। लेकिन किसानों की आमदनी तो छोड़ो उनको अपनी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा है। ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाले राज्य में आज बिजली सबसे महंगी है। खाद, बीज, पेट्रोल-डीजल हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। देश का अन्नदाता सड़कों पर है। नरेश शर्मा ने कहा कि बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। सरकार को तुरंत मुआवजा देने की घोषणा करने चाहिए। जिलाध्यक्ष संजय सैनी कहा कि जब विधायक निधि बढ़ाने की बात आती हैं तो बीजेपी और कांग्रेस के विधायक एक साथ आ जाते हैं। लेकिन किसानों की सुध लेने को कोई तैयार नहीं है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती, संजू नारंग, पवन धीमान, अंकुर बागड़ी, खलील राणा, खालिद हसन, हरिश्चंद्र, उस्मान मलिक, तबरेज आलम, मनोज कश्यप, फिरोज जमशेद, रवि चौहान, जाकिर हसन, आशीष गौड़, रेखा देवी मौजूद रहे।