आग से पीड़ित व्यापारी पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से मिले
हरिद्वार
लक्सर मे चार दुकानो मे लगी आग से पीड़ित व्यापारियों ने प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व मे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की माँग की। स्वामी यतिश्वरानंद ने पीडित व्यापारियों को हर सम्भव सहायता का दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि लक्सर में चार दुकानपूरी तरह जलकर खाक हो जाना बेहद दुखद है ये हादसा काफी गंभीर है और चार दुकान ही नहीं जली, बल्कि चार परिवार बिखर गए हैं। व्यापारियों की इस पीडा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने उठाया जाएगा और दुख की इस घडी में सरकार उनके साथ खड़ी है। शीघ्र ही सीएम से मिलकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता के लिए माँग की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी को भी दुख की घड़ी में राज्य सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अकेला नहीं छोड़ते हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश व्यापार मण्डल संजीव चौधरी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारा व्यापार मण्डल पूरी तरह से पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़ा है और जहाँ तक भी जाना पड़ेगा, हम जाएँगे पर पीड़ित व्यापारियों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। कहा कि सरकार से हो या व्यापार मण्डल से हम मिलकर पीड़ित व्यापारियों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से हम को बहुत उम्मीद है वो सब के साथ खडे़ हैं और व्यापारियों की इस पीड़ा को भी वो समझेंगे और इनकी आर्थिक सहायता की जाएगी। लक्सर व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यापारी अकेला नहीं है। प्रदेश व्यापार मण्डल पूरी तरह से पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़ा है और किसी भी कीमत पर व्यापारियों को उनकी दुकानों पर फिर से बैठाया जाएगा। हम मिलकर सरकार से माँग करेंगे और सभी व्यापारी की आर्थिक सहायता के लिए पुर जोर कोशिश की जाएगी। मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से लक्सर नगर महामंत्री आशीष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुन्दर गोयल, अमन, बाबू, विनय गुप्ता, दीपक आदि व्यापारी मौजूद रहे।

