HARIDWAR

बारिश के चलते जिला और मेला अस्पताल में आधी से कम रही ओपीडी

हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश का असर जिला और मेला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पर भी देखने को मिला। मंगलवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते अस्पताल की ओपीडी आधी से भी कम रही। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में इलाज के आने वाले मरीजों की संख्या चार सौ के आसपास रहती है। लेकिन मंगलवार को ओपीडी में उपचार के लिए 166 मरीज ही पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि बारिश के कारण मरीजों की संख्या में कमी आई है। मेला अस्पताल में मात्र 65 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा डेढ़ सौ के करीब रहता है। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेश गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते अस्पताल में काफी कम संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।