HARIDWARUTTARAKHAND

दुकान में लगी आग

हरिद्वार

मनसा देवी मार्ग पर प्रसाद की दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार दीपक गिरी को आशंका है किसी ने जानबूझकर उसकी दुकान में आग लगायी है। दीपक गिरी ने बताया कि वह अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मनसा देवी मार्ग में मनसा देवी मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर पैदल मार्ग के किनारे बहुत से लोग प्रसाद की दुकान लगाते हैं। प्रसाद की दुकान करने वाले दीपक गिरी ने बताया कि रविवार सुबह उसका छोटा भाई जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दीपक ने बताया कि जली दुकान के सामने ही एक खाली बोतल पड़ी थी जिसमें पेट्रोल की गंध आ रही थी। दीपक गिरी ने बताया कि नवरात्र के लिए करीब पांच हजार का प्रसाद दुकान पर रखा था जो जलकर राख हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।