HARIDWARUTTARAKHAND

ज्वालापुर क्षेत्र से बाइक सवार चरस तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रविवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौर हरिलोक तिराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक चरस तस्कर सराय की ओर से ज्वालापुर की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने आशियाना होटल की आड़ में छुपकर बताये गये नम्बर की बाइक सवार का इंतजार करने लगे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के अनुसार बताये गये नम्बर की बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने की कौशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने बाइक सवार को घेर घोट कर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 103.60 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम साजिद उर्फ शाहिद पुत्र स्व. शमसुद्दीन निवासी ग्राम सराय निकट उमर मस्जिद के पास ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चरस की तस्करी में इस्तेमाल बाइक को सीज कर दिया।