HARIDWARUTTARAKHAND

कॉरिडोर पर प्रशासन की स्थिति स्पष्ट ना होने से व्यापारी दुविधा मेंः संजीव

हरिद्वार

प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में कॉरिडोर पर अभी तक प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट ना करने पर चिंता जताई गई और मांग की गयी कि प्रभावित होने वाले व्यापारी को इतनी आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह अपना जीवन ठीक प्रकार से यापन कर सके। व्यापारी को आह्नान किया कि वह एकजुट रहें, जहाँ तक भी जाना पड़ेगा, हम उनके साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने जिला अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल की संस्तुति पर व्यापारी नेता संजय सिन्हा को जिला प्रवक्ता घोषित किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कॉरिडोर बनना हरिद्वार के लिए गरिमा का विषय है और हम सभी इसके लिए तैयार भी है पर प्रशासन को इस पर स्तिथि स्पष्ट करनी चाहिए। आज व्यापारी भ्रम मे है और अपने जीवन व व्यापार को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। कहा कि व्यापारी हरिद्वार के विकास के लिए सरकार के साथ खड़ा है, पर हमारी चिंता भी की जानी चाहिए, जो व्यापारी इसमें प्रभावित होने वाले हैं। उनको इतनी आर्थिक सहायता की जानी चाहिए ताकि वह अपना जीवन और परिवार को ठीक से आगे चला सके। कोरोना से अब तक व्यापारी टूटा हुआ है और अभी पूरी तरह संभल भी नहीं पाया है, ऐसे में सरकार से हमको पूरी तरह उम्मीद है की वह व्यापारी के साथ अन्याय नहीं करेगी। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीश शोत्रीय व जिला महामंत्री संगीता बंसल ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर व्यापारी डरा हुआ है और समझ नहीं पा रहा है कि आगे क्या होने वाला है। व्यापारी इसमें प्रभावित होगाए इसलिए तत्काल इसको ओपन कर दिया जाना चाहिए। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल व शहर लक्सर अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि व्यापारी कॉरिडोर को ले कर आशा भारी नजर से सरकार की और देख रहा है और उम्मीद है की राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यापारियों का पूरा ध्यान रखेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, शहर महामंत्री ज्वालापुर हरविंदर सिंह, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला उपाध्यक्ष सुन्दर गोयल, रानीपुर अध्यक्ष ओम भारद्वाज, पुष्पेन्द्र गुप्ता, अरविंद कुमार व युवा नेता आशीष पंवार, विपिन राणा आदि उपस्थित रहे।