HARIDWAR

प्रदेश व्यापार मण्डल की आपात बैठक सम्पन्न

हरिद्वार, 28 मार्च। प्रदेश व्यापार मण्डल की एक आपात बैठक शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में पॉड टैक्सी रूट को व्यापारी को उजाड़ने का रास्ता बताते हुए कहा कि प्रशासन अपने मनचाहे कुछ व्यापारियों को बुलाकर उनसे अपनी हा में हा करा लेता है। व्यापारी ऐसे व्यापारी विरोधियों को कभी माफ नहीं करेगा और ये रूट किसी कीमत पर तय नहीं होने दिया जाएगा, चाहे किसी भी स्तर का आन्दोलन करना पड़े। व्यापारी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। रूट को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिकायत की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस सम्बंध में जल्दी ही एक महापंचायत हरिद्वार में हरकी पैड़ी के आसपास किसी घाट पर आहूत कर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पॉड टैक्सी रूट शत प्रतिशत व्यापारी को तबाह करने का रूट है ऐसे मे कई साल तो व्यापारी कार्य के चलते बर्बाद रहेगा और उसके बाद जब इस रूट पर ये टैक्सी चलेगी, तो व्यापारी सड़क पर आ जाएगा। कहा कि इस रूट को लागू करना व्यापारी को उजाड़ने जैसे नियम हैं, जिसको हम लागू नहीं होने देंगे। इस रूट को बदलने के लिए जल्दी ही प्रदेश के मुखिया से मिला जाएगा और भारत के प्रधानमंत्री जिनको माँ गंगा से बहुत प्यार है उनको भी ज्ञापन भेजा जाएगा। दोनों नेता हमारी आवाज को जरूर सुनेगे। कहा कि चाहे कुछ भी हो व्यापारी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा, हर बार कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी पोलोथीन के नाम पर कभी जीएसटी के नाम पर और अब पॉड टैक्सी के नाम पर क्यों व्यापारी को ही निशाना बनाया जाता है। कुछ लोग व्यापारी के बीच के ही ऐसी बैठको में प्रशासन के चाय नाश्ता के लिए और फोटो खिंचवाने के नाम पर व्यापारी विरोधी बात में प्रशासन की हा में हा कर के आ जाते हैं। ऐसे लोगों का भी व्यापारी अब ध्यान रखेगे और उनका बहिष्कार होगा। व्यापारी विरोधी व्यापारी नेता कैसे हो सकता है। कहा कि अब व्यापारी एक हो कर इस लड़ाई को लड़ेगा और व्यापारी का हम आह्नान करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के व्यापारी की जरूरत पड़ी तो पूरे प्रदेश से व्यापारी को हरिद्वार में बुलाया जाएगा, लेकिन व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीश शोत्रीय, जिला अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, जिला महामंत्री संगीता बंसल, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर एड सागर कुमारए शहर महामंत्री हरविंदर सिंह, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, शहर अध्यक्ष लक्सर मनोज वर्मा, विधानसभा रानीपुर अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, भीमगोडा व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनीष चोटाला, महामंत्री गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, युवा नेता आशीष शर्मा व पुष्पेंद्र गुप्ता आदि ने पॉड टैक्सी रूट का विरोध किया।