HARIDWARUTTARAKHAND

आयुक्त गढ़वाल मण्डल के आदेश पर जांच के आदेश

हरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अवगत कराया है कि आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पौडी के 03 मार्च 2023 के पत्र के साथ संलग्न विशाल कुमार निवासी ग्राम बुद्धवा शहीद उर्फ दौलतपुर हजरतपुर वर्तमान पता प्रेम कुंज, रूडकी के 22 फरवरी 23 के कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र, जिसमें अवगत कराया गया है कि अध्यक्ष, जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा जिला पंचायत, हरिद्वार में किए जा रहे भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं व विधि विरूद्ध कार्यों की जांच एवं कार्यवाही के संबंध में जांच करवाये जाने तथा कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है। जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारीए हरिद्वार की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच समिति, जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सदस्य होंगे, का गठन किया गया है, जोकि आयुक्त गढवाल मण्डल, पौड़ी के पत्र 03 मार्च 2023 के क्रम में प्रश्नगत प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आख्या उन्हें 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।