किराना दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार
हरिद्वार
नगर कोतवाली क्षेत्र में किराना की दुकान का टीनशेड उखाड़कर घी और ड्राईफ्रूट के डिब्बे चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, रघुवीर कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र निवासी विजय कुमार की ललतारो पुल गुरुद्वारा के पास किराना की दुकान है। शनिवार की देर रात पीछे वाले हस्सिे में लगे टीनशेड को उखाड़कर अंदर से ड्राईफ्रूट और देशी घी कि पेटियां और नकदी चोरी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने मंशा देवी वाले पैदल मार्ग पर वन विभाग गेट से आरोपी दिनेश कोरी निवासी ब्रहमपुरी बंगाली बस्ती वाली गली को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी के पास से 2310 रूपये की नकदी और चोरी के सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सट्टेबाजी करते एक दबोचा
ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची और 1180 रुपये की नकदी बरामद हुई। कार्यवाहक कोतवाल संतोष सेमवाल ने बताया कि कड़च्छ मोहल्ले में छोटा रविदास मंदिर के पीछे सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आरोपी विजय कुमार निवासी राम गमेशपुर थाना सिरौली जिला बरेली हाल पता कड़च्छ को गिरफ्तार किया गया है।

