HARIDWARUTTARAKHAND

महानगर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार।

महानगर कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान महानगर कांग्रेस ने सफाई कर्मचारी को नगर निगम में मोहल्ला स्वच्छता समिति के अंतर्गत कार्य पर रखने की मांग की। साथ ही शहरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आने वाले समय में तीर्थ यात्रियों का आवागमन ज्यादा होगा। जिसके लिए सफाई कर्मचारी को मोहल्ला स्वच्छता समिति के अंतर्गत कार्य पर रखा जाए। जिससे सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाला है। गर्मियों के सीजन में यात्रियों का आवागमन आने वाले दिनों में हरिद्वार में और ज्यादा होगा । जिसके लिए हमें अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। पार्षद राजीव भार्गव व महावीर वशिष्ठ ने कहा कि अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को रखे जाने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। पार्षद कैलाश भट्ट व उदयवीर सिंह ने बंदरों के आतंक से बचाने के लिए उचित व्यवस्था की मांग की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल, सोम त्यागी, नितिन तेश्वर, मनोज जाटव, बृजमोहन बड़थ्वाल, पुनीत कुमार, हरद्वारी लाल, ओम मलिक, तरुण व्यास, विकास चंद्रा, विमल शर्मा साटू, अजय गिरि, रवि ठाकुर, वेदांत उपाध्याय, आर्यन राठौर, करण सिंह राणा, याज्ञिक वर्मा, अरुण राघव, नवीन सैंस, समर्थ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।