UTTARAKHAND

आप के प्रचार-प्रसार से भाजपा व कांग्रेस में खलबली

ऋषिकेश

बिजली गारंटी कार्ड योजना के तहत आम आदमी पार्टी प्रचार प्रसार में लगी है। आप के प्रचार प्रसार से क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस में खलबली मची हुई है। आप ने क्षेत्र में पांच हजार से अधिक परिवारों को बिजली गारंटी कार्ड योजना के कार्ड बांट दिए हैं। आप के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नेता डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में ही करीब पांच हज़ार से अधिक गारंटी कार्ड लोगों को अब तक बांटे जा चुके हैं। इस कार्य में ऋषिकेश विस क्षेत्र से पार्टी के कई कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। पार्टी पूरे उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का विश्वास जनता को दिला रही है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से निजी तौर पर मिलकर उन्हें मुफ्त बिजली देने का गारंटी कार्ड दे रहे है। हर वर्ग के लोगों को यह गारंटी कार्ड दिए जा रहे हैं। कहा कि आज स्थिति यह है कि लोगों का रोजगार खत्म हो चुका है। ऐसे समय में राहत देने के बजाय उत्तराखंड सरकार ने बिजली के दामों को बढ़ा दिया है।