मार्ग का नाम चूड़ामणि देवी के नाम पर रखने की मांग
हरिद्वार
चुड़ियाला निवासी भारतीय कश्यप निषाद सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। जिसमें बताया है कि चुड़ियाला गांव में घ्प्राचीन सिद्ध पीठ चूड़ामणि देवी का मंदिर है। मंदिर में सालभर में लाखों की संख्या में देश के विघ्भिन्न स्थानों से श्रद्धालु आते हैं लेकिन मंदिर में आए दिन चोर चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भगवानपुर उपजिलाधिकारी को दी जाए, ताकि मंदिर परिसर में होने वाली चोरियों पर रोक लग सके। साथ ही भगवानपुर-चुड़ियाला स्टेशन का नाम भी चूड़ामणि देवी के नाम पर रखने की मांग की है।

