डिवाइन लाइट के छात्रों ने राष्ट्रपति भवन का शैक्षिक भ्रमण किया
हरिद्वार
शैक्षिक भ्रमण के तहत डिवाइन लाइट स्कूल के कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति भवन तथा राष्ट्रीय विज्ञान आदि को देखा। भ्रमण का उद्देश्य सभी छात्रों को इतिहास, संस्कृति ,विज्ञान और प्रौद्योगिकी से रूबरू कराना था। विद्यालय के निदेशक लक्ष्मीकांत सैनी ने बताया कि विज्ञान भवन में जाकर छात्रों को विज्ञान से जुड़ी जैवविविधता, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स आदि पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जबकि राष्ट्रपति भवन के बारे में गाइड ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस भवन को एडविन लुटेनस द्वारा डिजाइन किया गया और भवन में जो कमरे बने हैं उनका नाम भारत के प्रसिद्ध नदियों के नाम से रखा गया है।

