HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

150 करोड़ की भूमि पर हुए दोबारा अतिक्रमण को हटाया

हरिद्वार

सप्तसरोवर मार्ग पर 150 करोड़ रुपये की भूमि पर किए गए कब्जे को पुलिस प्रशासन ने ध्वस्त किया। इससे पहले भी एक दिसंबर में इस भूमि से अतिक्रण को हटाया गया था, लेकिन लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया था। शुक्रवार को इस पर कार्रवाई की गई। डीएम के आदेश पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ जूही मनराल, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम जेबीसी लेकर सप्तसरोवर मार्ग पर पहुंची। जहां 55 बीघा जमीन पर कई जगह भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। कई भूमि पर खेती की जा रही थी। टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अधिकांश अस्थाई अतिक्रमण हुआ था। कुछ भूमि पर सिंचाई विभाग का लोगों के साथ केस भी चल रहा है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि सिंचाई विभाग की इस भूमि पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। भूमि की सुरक्षा के लिए तारबाड़ भी किया जाना है। जिसकी प्रकिया चल रही है।