HARIDWARUTTARAKHAND

ब्रह्मलीन संत को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार

कनखल स्थित श्री गीता मंदिर के संचालक स्वामी चिन्मयानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद संत समाज और उनके अनुयायियों ने श्रद्धांजलि दी। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत, सचिव, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, व्यापारी नेता राजकुमार ठाकुर ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद महाराज स्वामी सदानंद के शिष्य थे। उन्होंने अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत किया। श्रद्धांजलि देने वालों में स्वामी आनंद चेतन, स्वामी विवेकानंद, स्वामी प्रभुधानंद गिरी, नरेशानंद, विवेकानंद तीर्थ, अनिल, राजू, मनोज, राजेश आदि शामिल रहे।