सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है ईद का त्यौहारः नरेश शर्मा
हरिद्वार
जनपद हरिद्वार में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धनपुरा स्थित ईदगाह पर पहुंचकर नमाज करने वाले नमाजियों को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। साथ ही उन पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि ईद का त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें भाईचारे के साथ एक दूसरे की खुशियों में शामिल होने का संदेश देता है। कहा कि आज देश में कुछ ताकतें सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रही हैं। हमें ऐसी ताकतों से सचेत रहने की जरूरत है। सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा भारतीय संस्कृति की पुरानी पहचान है आज इसे और ज्यादा बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने ईद का त्योहार मिलजुल कर मनाने और शांति के साथ रहने की अपील लोगों से की। ईद, दीपावली, होली, दशहरा जैसे त्योहार ही भारत की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने भी लोगों को ईद की दिली मुबारकबाद दी।

