बिजली कटौती को लेकर किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन
हरिद्वार
पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ईद के दिन बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर वीर अब्दुल हमीद चौक पर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। शानिवार को कई इलाकों में दिनभर बिजली नहीं आई। दिनभर लोग जेई और एसडीओ को फोन करते रहे लेकिन किसी ने संतोषजनक जबाब नहीं दिया। त्योहार के दिन हुई बिजली कटौती से ग्रामीणों ने धनपुरा स्थित वीर अब्दुल हमीद चौक पर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सलीम अहमद, खुर्शीद, गफ्फार, यासीन, रहमान, दिलशाद, नफीस कादरी, रहमान, निशार, शौकत, रियासत, पहलवान, जाकिर आदि शामिल रहे। उधर ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार ने बताया पथरी फीडर पर डिस्क व केवल जलने के कारण बिजली बंद हुई थी।

