जगतगुरु शंकराचार्य की 1235वीं जन्म जयंती पर शंकराचार्य चौक का लोकार्पण
हरिद्वार। जगतगुरु शंकराचार्य की 1235वीं जन्म जयंती के अवसर पर जगतगुरु भगवान आदि शंकराचार्य स्मारक समिति के तत्वाधान में शंकराचार्य की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शंकराचार्य चौक का लोकार्पण किया गया। समिति के तत्वधान में निर्मित शंकराचार्य चौक का जीर्णाद्धार कुंभ मेला निधि के अंतर्गत किया गया था। जिसका भगवान आदि शंकराचार्य की 1235 वीं जन्म जयंती के अवसर पर लोकार्पण किया गया। पूर्व उप कुंभ मेला अधिकारी सरदार हरवीर सिंह के अथक प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया। उन्हीं के कर कमलों द्वारा शरद पुरी, महंत दुर्गेशानंद आदि संतों की उपस्थिति में चौका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर निर्मल पीठाधीश्वर ज्ञानदेव सिंह, भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरी, स्वामी हरि चेतनानंद, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर चेतनानंद गिरि, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, प्रबोधानंद गिरि, निर्मल पीठाधीश्वर महंत ज्ञानदेव सिंह , प्रेमानंद, कृष्णानंद गिरि, घनश्याम सरस्वती, अभयानंद सरस्वती, हृदयानंद गिरि, केशवानंद, महंत कमलानंद आदि उपस्थित रहे
