HARIDWAR

अज्ञात जेसीबी मशीन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

हरिद्वार। रुड़की-हरिद्वार रोड पर स्थित बहादराबाद में डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर निकली महिला की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मृत्यु के बाद पुलिस ने अज्ञात जेसीबी मशीन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक महिला के बेटे ने केस दर्ज कराया है। घटना 23 अप्रैल की दोपहर की है। जब शर्मिला पत्नी रोशन सिंह निवासी न्यू नहर कॉलोनी बहादराबाद डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर स्कूटर से निकली थी। काली माता मंदिर की तरफ से आई जेसीबी मशीन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि संजु कश्यप पुत्र रोशन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।