HARIDWARUTTARAKHAND

अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार की देर शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शराब तस्कर को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कमल पुत्र स्व. धर्मपाल सिंह निवासी राजीव नगर कॉलानी ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।