HARIDWAR

नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर मनाई खुशी

रुड़की। जैवलिन थ्रो के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका। सोलानीपुल के पास रोड़ समाज ने नीरज की उपलब्धि पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। धीर सिंह रोड़ ने कहा कि नीरज चोपड़ा बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है, जो हर स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले ओलंपिक में और अब दोहा डायमंड अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। सोनी रोड़ ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में नीरज चोपड़ा का एक कार्यक्रम कराने की बात की जा रही है।