HARIDWAR

पुलिस की वर्दी पहनकर सुर्खियों में आई महिला गिरफ्तार

हरिद्वार। सिपाही की वर्दी पहनने को लेकर सुर्खियों में आई महिला को अलग-अलग मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले लंबे समय से आरोपी महिला के गैर जमानती वारंट जारी हो रहे थे। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि निशा निवासी चोपड़ा भवन रानी गली भूपतवाला के कोर्ट ने चेक बाउंस और मानहानि के मामले में गैर जमानती वारंट किए थे। बताया एनबीडब्ल्यू के साथ-साथ एक मामले में कुर्की की मुनादी भी की जानी थी। बताया कि महिला को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया कि महिला के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में कांस्टेबल की वर्दी पहनने के मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था