UTTARAKHAND

प्रत्येक सप्ताह हो घाट की सफाई

चम्पावत। ऋषेश्वर स्थित श्मशान घाट में गंदगी से लोगों में आक्रोश है। सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की भी यहां पोल खुल रही है। लोगों ने प्रशासन से प्रत्येक सप्ताह श्मशान घाट में विशेष अभियान चलाकर गंदगी की सफाई करने की मांग की है। ऋषेश्वर श्मशान घाट में नगर सहित कई गांवों से लोग शवों को अंतिम संस्कार के लिए यहां लाते हैं। गुरुवार को नगर पालिका सभासद राजकिशोर साह, पूर्व सभासद बल्लू माहरा, ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, भाष्कर राय, मनोज कापड़ी ने कहा कई बार स्थानीय प्रशासन से घाट पर फैली गंदगी की सफाई की मांग की लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा श्मशान घाट में समय-समय पर विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाकर नदी में फैली गंदगी का निस्तारण किया जाता है। श्मशान घाट में गंदगी न करने को लेकर एक बोर्ड भी लगाया गया है।