dehradun

युवती का मोबाइल छीन ले गए दुपहिया सवार

देहरादून। मातावाला बाग में पैदल जा रही युवती का बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीन ले गए। घटना आठ मई शाम करीब छह बजे की है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि गुरुवार को लड़की के पिता अनिल कुमार निवासी सहारनपुर रोड ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मातावाला बाग से केशव रोड की तरफ जाते हुए घटना हुई। एक स्कूटर पर सवार होकर तीन युवक आए। उनमें एक झपाटा मारा और मोबाइल ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।