रानीपुर क्षेत्र से चाकुओं के साथ चार गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान चार संदिग्धाों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान क्षेत्र में चार संदिग्ध पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। जिन पर शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर उनको कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेेने पर पुलिस ने उनके पास से एक-एक चाकू बरामद किया। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम संजय पुत्र काशीराम निवासी सलेमपुर राजकीय इंटर कॉलेज के पास रानीपुर हरिद्वार, वरूण पुत्र स्व. मदन ठाकुर निवासी उपरोक्त, दीपक कुमार पुत्र मनु निवासी उपरोक्त और प्रवीण पुत्र कालूराम निवासी रामधााम कॉलोनी बाल्मिकी बस्ती रानीपुर हरिद्वार बताया है। लेकिन आरोपियों ने चाकू लेकर धाुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

