गैंडीखाता के धीरज एसएससी की परीक्षा पास कर अफसर बने
हरिद्वार
गैंडीखाता निवासी धीरज चौहान पुत्र स्व० रूप सिंह एसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल 2022 की परीक्षा पास कर डिवीजनल अकाउन्ट्स ऑफिसर पद पर सफलता हासिल की है। धीरज के सिर से बचपन में ही माता-पिता का साया उठ गया था। मात्र पांच वर्ष की आयु से चाचा सरदार सिंह और चाची मीना चौहान ने धीरज की परवरिश की। शुरू से ही धीरज पढ़ाई मे होशियार रहा। उसने 2018 में 12वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग में 92% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया था। धीरज ने बताया कि उसने घर पर रहकर आठ से दस घंटे तक नियमित पढ़ाई की है और सोशल मीडिया से दूर रहा। करीब आठ माह की कड़ी मेहनत के आज रंग लाई की। कहा कि उनका सपना आईएएस बनने का है जिसको वह साकार करने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

