डॉ चिन्मय पण्ड्या को मिला ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारत गौरव अवार्ड
हरिद्वार
विश्व की सबसे पुरानी माने जाने वाली ब्रिटीश पार्लियामेंट में गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या का सम्मान समारोह का शुभारंभ गायत्री महामंत्र से हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार के भारतीय संस्कृति के साथ आध्यात्मिकता के विश्वभर में विस्तार के लिए डॉ. चिन्मय पण्ड्या को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह ब्रिटीश पार्लियामेंट के हाउस आफ कामन्स लंदन में आयोजित हुआ। डॉ. पण्ड्या इस सम्मान को अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बताया। कहा कि यह सम्मान मेरे सिर्फ अकेले का नहीं है। इस अभियान में जुटे सभी युवा, कार्यकर्ता भाई बहनों का है। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे सांस्कृतिक उत्थान एव युवाओं के रचनात्मकता के क्षेत्र किये गये कार्यों को ब्रिटिश पार्लियामेंट ने खूब प्रशंसा की।

