UTTARAKHAND

यूडीआईडी कार्ड को 96 दिव्यांगों का आवेदन

नईटिहरी

प्रशासन के सहयोग से राड्स संस्था व जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र के लगाये गये जनसुविधा कल्याण शिविर में दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम किये जाने के साथ ही दिव्यांगों की समस्याओं को जाना गया। राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद के ब्लाक देव प्रयाग में लगाये गये शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिए 96 दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त किये गये। 4 दिव्यांगजनों के पेंशन सम्बंधी दस्तावेज प्राप्त किये गये। 20 दिव्यांगों ने उपकरण की मांग करते हुये उपकरणों के लिए पंजीकरण करवाया। जानकारी देते हुये यह भी बताया गया कि जिन दिव्यांगजनों के अभी तक विशिष्ठ दिव्यांग पहचान पत्र नहीं बन पाये हैं। वह स्वयं या केंद्र के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो आदि प्रपत्र जरूरी हैं। इस मौके पर कार्यक्रम मे संस्था के मोहन पंवार, भीम बिष्ट, मनीष चमोली, विकास डोभाल, अनुराग आदि मौजूद रहे।