HARIDWARUTTARAKHAND

संगोष्ठी में भारत के प्राचीन इतिहास पर डाला प्रकाश

हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि. में उत्तराखंड के इतिहास के विविध आयाम विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठि में विभिन्न वक्ताओं ने भारत के प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डाला। मंगलवार को प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति और पुरातत्व विभाग और इतिहास संकलन समिति उत्तराखंड प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समविश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सतपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास-हिमालय का इतिहास है। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बालमुकुंद पांडेय ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी श्रद्धानंद, विवेकानंद, महात्मा गांधी और मदन मोहन मालवीय के इतिहास को पल्लवित करना है। उनके इतिहास के प्रति चिंतन और चैतन्य होने की अत्यंत आवश्यकता है। आज भारत को भारत माता कहकर पुकारते हैं। तो हमारे अंदर देश के प्रति श्रद्धा का भाव उत्पन्न हो जाता है। संगोष्ठि में प्रो. सोमदेव शतांशु, प्रो. दिनेशचन्द्र शास्त्री, प्रो. प्रभात कुमार, डॉ. अभिनव तिवारी, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. दीनानाथ शर्मा, डॉ. महेंद्र आहूजा, डॉ. ईश्वर भारद्वाज, डॉ. राजुल भारद्वाज, प्रो. देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप कुशवाहा, डॉ. हिमांशु पंडित आदि उपस्थित रहे।