मैक्स फिट जिम संचालक ब्लैकमेल मामले में आया नया मोड़
हरिद्वार
जिम संचालक को छेड़छाड़ व रेप के झूठे मामले में फंसाने की धामकी देकर पांच लाख की डिमांड करने वाले मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जिम संचालक ने जिन मां-बेटी पर गम्भीर आरोप लगाये थे। उन्होंने मीडिया के सामने आकर जिम संचालक की पोल खोली है। जिन्होंने जिम संचालक के आरोपों व पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए एसएसपी व डीजीपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मां-बेटी ने खुद को निर्दोष बताकर जिम संचालक पर ही गम्भीर आरोप मढे है। मां-बेटी ने गुरूवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिम संचालक के आरोपों व पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किये हैं। युवती ने बताया कि जिम मैक्स फिट संचालक राघव वर्मा निवासी गागलीहेड़ी सहारनपुर यूपी हाल जगजीतपुर कनखल के यहां पर वह जिम करने जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान राघव वर्मा ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसको शादी का झांसा देकर उसकी बिना मर्जी के जबरन शरीरिक सम्बंध बनाये। उसके विरोध करने पर जल्द शादी का भरोसा देकर शांत कर दिया। आरोप है कि जिम संचालक उसके साथ अक्सर शरीरिक सम्बंध बनाने लगा। जब भी उसके द्वारा शादी के लिए कहा गया, तो वह कोई ना कोई बहना बनाकर टालता गया। आरोप है कि जिम संचालक ने उसके साथ कई बार शादी का झांसा देकर शरीरिक सम्बंध बनाये। लेकिन जब राघव वर्मा का उससे दिल भर गया तो वह उसको नजरअंदाज करने लगा। युवती का आरोप है कि जब उसके द्वारा राघव वर्मा को शादी के लिए दबाव डाला, तो वह उसके साथ अभद्रता पर उतारू हो गया। जिस पर उसने उसकी करतूतों की शिकायत अपने परिवार और पुलिस से करने को कहा गया। जिसने साजिश रचकर अपने को बचाने के लिए खुद उसे व उसकी मां पर ही आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। आरोप है कि पुलिस ने भी आरोपों की जांच किये बिना ही उसको देर शाम को घर से गिरफ्तार कर लिया। जिससे उसकी और परिवार की समाज में जो छवि धूमिल हुई है जिसके चलते उसके परिवार को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। जिम संचालक द्वारा उस पर व उसकी मां पर लगाये गये आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए उनके द्वारा एसएसपी को प्रर्थना पत्र देकर गुहार लगाई गई। लेकि उसके बावजूद उनको न्याय नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उनको बदनाम करने के लिए जिम संचालक द्वारा अन्य शख्स को आधार बनाकर पैसे लेने के आरोप लगाते हुए प्रचारित किया जा रहा है। उस प्रकरण की भी पुलिस को निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए। जबकि अन्य शख्स का विवाद उधार लिए पैसों से सम्बंधित था, जिसको लेकर कनखल थाना एसओ द्वारा ही दोनों के पैसों के लेनदेन के विवाद को सुलझा कर समझौता कराया गया था। जिम संचालक इस लेनदेन के विवाद को भी साजिश के तहत अपना लाभ साधाने के लिए मां-बेटी पर कीचड़ उछाला जा रहा है, जोकि सही नहीं हैं। मां-बेटी ने एसएसपी व डीजीपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
