HARIDWARUTTARAKHAND

नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन

हरिद्वार

  श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार से नई शिक्षा नीति द्वारा भारतीय संस्कृत एवं भारतीय भाषाओं का विकास विषय पर एक सम्मेलन होगा। जिसमें देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपति व प्राध्यापकगण उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद के समस्त संस्कृत महाविद्यालयों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में प्रो. चांद किरण सलूजा, प्रो. महावीर अग्रवाल, प्रो. सोमदेव शतांशु, प्रो. मीनू कश्यप, प्रो. राधेश्याम चतुर्वेदी, डॉ. ऋचा जोशी, प्रो. ब्रह्मदेव विद्यालंकार, डॉ. वाजश्रवा आर्य, डॉ. राजेश आधाना आदि मौजूद रहेंगे।