HARIDWARUTTARAKHAND

तहसीलदार रेखा आर्य के समर्थन में आया मातृ सदन

हरिद्वार

मातृ सदन तहसीलदार रेखा आर्य के खुलकर समर्थन में आ गया है। हाल ही में प्रधानों ने तहसीलदार रेखा आर्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग की थी। इस पूरे मामले को लेकर अब मातृसदन के ब्रह्माचारी सुधानंद ने रेखा आर्य का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मातृ सदन के ब्रह्मचारी सुधानंद इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में ब्रह्मचारी सुधानंद ने बताया कि तहसीलदार रेखा आर्य क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे खनन माफियाओं में खलबली मची हुई है। माफियाओं के साथ ही कुछ ग्राम प्रधान भी इसमें शामिल है। इन सभी लोगों ने हाल ही में बैठक कर तहसीलदार के तबादले की मांग की थी। जो उचित नहीं है। तत्काल इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर पता लगाया जाए कि कौन ऐसे माफिया और ग्राम प्रधान है, जो इस प्रकार की मीटिंग करके एक पदेन अधिकारी को हटाने की मांग करते हैं और वह भी इसलिए क्योंकि तहसीलदार उनकी अवैधानिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। मातृ सदन की ओर से इस संबंध में प्रधानमंत्री और जिला अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।